---विज्ञापन---

पटवारी परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप पर कांग्रेस का भोपाल में बड़ा प्रदर्शन, कमलनाथ ने किया कार्यकर्ताओं को समर्थन

MP Patwari Exam: मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई पटवारी भर्ती परीक्षा में कांग्रेस ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। जिसके बाद शनिवार को कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई। जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए […]

---विज्ञापन---

MP Patwari Exam: मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई पटवारी भर्ती परीक्षा में कांग्रेस ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। जिसके बाद शनिवार को कांग्रेस ने राजधानी भोपाल में बड़ा प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई। जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। जिनके समर्थन में कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।

कार्यकर्ता हुए घायल

बता दें कि पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पटवारियों की नई नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। जबकि उन्होंने मामले में जांच के निर्देश भी दिए हैं। लेकिन कांग्रेस इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रही है। जिसको लेकर ही शनिवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से झड़प में महिला कार्यकर्ता का सिर फूट गया, जबकि भोपाल शहर जिला अध्यक्ष भी घायल हो गए।

---विज्ञापन---

कमलनाथ ने किया ट्वीट

कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का समर्थन करते ट्वीट किया। जिसमें कमलनाथ ने लिखा कि ‘भोपाल में एक जन आंदोलन के दौरान भोपाल के शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोनू सक्सेना और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ शिवराज सरकार ने जिस तरह बर्बरता का व्यवहार किया है, मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूं। श्री सक्सेना का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं’

शिवराज सरकार पर साधा निशाना 

कमलनाथ ने कहा कि ‘मैं शिवराज सिंह चौहान सरकार से बहुत साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि मध्य प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार उखाड़ने का मन बना लिया है। आपके इस अत्याचार से ना तो कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले हैं और ना मध्य प्रदेश की जनता। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता दोगुने उत्साह से कुशासन को उखाड़ फेंकने की लड़ाई लड़ता रहेगा।’

---विज्ञापन---

बता दें पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने नजर आ रही है। इससे पहले भी कांग्रेस ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किया था। जबकि भोपाल और इंदौर में छात्रों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

First published on: Jul 15, 2023 06:21 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola