मध्य प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 3 दिनों में पारा 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन और तेज गर्मी होने की संभावना है। प्रदेश में पिछले सप्ताह में बारिश का दौर था, जो लगभग आधे से अधिक जिलों में जारी रहा। हालांकि, सोमवार से मौसम में बदलाव आया और फिर गर्मी शुरू हो गई।
मालवा में लू चलने के आसार
मौसम विभाग ने इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। इनमें खंडवा, रतलाम, उज्जैन, खरगोन और धार शामिल हैं। वहीं 27 मार्च गुरुवार को दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मार्च से मई तक बनेगी हीट वेव की स्थिति
मार्च से मई तक 15 से 20 दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। अप्रैल और मई के महीनों में हीट वेव का असर ज्यादा देखा जा सकता है और गर्म हवाएं चल सकती हैं।
कैसा रहेगा गुरुवार और शुक्रवार को मौसम
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, गुरुवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। शुक्रवार से दिन के तापमान में गिरावट होने लगेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के कारण हवा का रुख बदल सकता है और इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने लगेगी।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में 27-31 मार्च के बीच कैसा रहेगा मौसम, इन जिलों में बढ़ेगी गर्मी
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
5 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
5 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines