मध्य प्रदेश में 27-31 मार्च के बीच कैसा रहेगा मौसम, इन जिलों में बढ़ेगी गर्मी

मध्य प्रदेश में मार्च के आखिरी दिनों में तेज गर्मी पड़ती है। बारिश और आंधी का दौर थमते ही प्रदेश में गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 27 से लेकर 31 मार्च के बीच लू चलने की संभावना भी जताई है।

mp weather news

mp weather news

बारिश का दौर थमते ही मध्य प्रदेश में गर्मी बढ़ गई है। पिछले 2 दिन से तापमान 39 डिग्री के पार है। दूसरे दिन रतलाम में पारा 39 डिग्री या इससे अधिक रहा है। मौसम विभाग ने 27 से 31 मार्च के बीच लू चलने की संभावना भी जताई है। खासतौर पर इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर रह सकता है, जिनमें रतलाम, धार, उज्जैन, खरगोन, खंडवा आदि शामिल हैं। इन शहरों में अभी तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो तो हीट वेव की स्थिति मानी जाती है।

मौसम विभाग ने दिन के पारे में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। सोमवार को भी कई शहर गर्म रहे। रतलाम में सबसे ज्यादा 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, खरगोन में 37.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 38.9 डिग्री, धार में 38.6 डिग्री, शाजापुर में 37.1 डिग्री रहा। शिवपुरी, खजुराहो, गुना, मंडला, दमोह, खंडवा और टीकमगढ़ में 36 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में 36.1 डिग्री, भोपाल में 35.5 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, उज्जैन में 37.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

  • 25 मार्च- गर्मी का असर रहेगा। दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
  • 26 मार्च- धूप खिली रहेगी। इससे गर्मी का असर बढ़ सकता है। बारिश का अलर्ट नहीं है।

अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा

बता दें, मार्च से गर्मी की शुरुआत हो जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है और गर्म हवा चल सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ