Video: कमर तक पानी, 4 कंधों पर अर्थी, वायरल वीडियो में दिखा आदिवासियों का दर्द

MP News: एमपी के मैहर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां कमर तक भरे पानी में ग्रामीण आदिवासी की अर्थी निकालने को मजबूर है। जानकारी के अनुसार यहां अक्सर लोगों को ऐसे ही समस्याओं से जूझना पड़ता है।

MP News tribal last rites Viral Video

tribal last rites Viral Video

मैहर से तनवीर खान की रिपोर्ट

MP News: मध्यप्रदेश के मैहर से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां आजादी के 77 साल बीत जाने के बाद भी विकास नहीं पहुंच पाया है। सरकार के विकास के दावों की पोल खोलता एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला अमरपाटन जिले के रोहिया गांव का है। यहां पर सड़क न होने और कमर तक पानी में चलकर ग्रामीण कंधे पर अर्थी ले गए और अंतिम संस्कार किया। सड़क के लिए फंड तो पास हुआ लेकिन निर्माण कागजों में ही नजर आ रहा है। बारिश के दिनों में अक्सर लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है।

मामले में अमरपाटन जिले के सीईओ ओपी अस्थाना ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण जलभराव जैसी स्थिति हो गई है। मामला संज्ञान में आया है जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एमपी में तेज बारिश का दौर जारी

बता दें कि एमपी में इन दिनों तेज बारिश हो रही है। भोपाल समेत 30 से ज्यादा जिलों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों में 2 इंच से अधिक पानी बरस चुका है। भोपाल के अलावा सागर के शाहगढ़ और दमोह के पथरिया और छतरपुर के बक्सवाहा में 10 इंच बारिश रिकाॅर्ड की गई है। लगातार बारिश के कारण बांधों के गेट भी खोलने पड़ रहे हैं।

कई बांधों के गेट खोले

प्रशासन ने कलियासोत डैम के दो, कोलार डैम के 2, भदभदा और केरवा डैम का एक-एक गेट खोल दिया। इसके अलावा नर्मदापुरम के तवा डैम के गेट, मोहनपुरा डैम के 10 गेट, हलाली डैम के 5 और मड़ीखेड़ा डैम के 4 गेट खोले गए हैं। तेज बारिश के कारण सिवनी और राजगढ़ की स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ