शिवराज सरकार चुनावी साल में लेगी 4 हजार करोड़ का कर्ज, मंत्री बोले-समय पर ब्याज चुकाते भी हैं

mp news

mp news

MP News: मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार चुनावी साल में एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बार सरकार फिर से चार हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। इस बात की जानकारी वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी है।

विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए लिया जाता है कर्ज

वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि सरकार चार हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। क्योंकि कर्ज विकास कार्यों के लिए लिया जाता है। प्रदेश में बढ़ता सिंचाई का रकबा, बढ़ते मेडिकल कॉलेज, सीएमएस स्कूलों और कॉलेज का विकास, तालाब, स्टॉप डेम और सड़कों के विकास के लिए ही हमारी सरकार कर्ज ले रही है। क्योंकि मध्य प्रदेश में लगातार विकास के काम हो रहे हैं। जिसके लिए कर्ज की जरुरत पड़ती है।

विज्ञापन

कमलनाथ-दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि ‘हिंदुस्तान में सभी सरकारें कर्ज लेती हैं। मध्य प्रदेश में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। जबकि नियमों के तहत कर्ज लेते हैं और ब्याज भी समय पर चुकाते हैं। लेकिन पहले की दिग्विजय और कमलनाथ सरकार ने भी कर्ज लिया था। लेकिन तब कर्ज लेकर घी पिया गया। कर्ज की राशि से एक ईट भी नहीं लगाई। क्योंकि कांग्रेस झूठ बोलने की राजनीति करती है। लेकिन शिवराज सरकार तमाम योजनाओं पर काम कर रही है। इसलिए कर्ज लिया जाता है। जो एक सामान्य प्रक्रिया होती है।’

बता दें कि अब तक शिवराज सरकार ने 31 जनवरी को सरकार ने 2 हजार करोड़ कर्ज लिया था। इसके बाद 4 फरवरी को 3 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया था। 14 फरवरी को भी 3 हजार करोड़ का कर्ज लिया था। फिर 28 फरवरी को तीन हजार करोड़ कर्ज लिया था। 6 मार्च को भी तीन हजार करोड़ रुपए कर्ज था। 23 मार्च को भी चार हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया था। जबकि अब सरकार फिर चार हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ