MP के युवाओं के लिए बड़ी खबर, आज से शुरू होगा शिवराज सरकार की इस योजना का पंजीयन
Edited By Arpit Pandey

cm shivraj
Edited By Arpit Pandey

cm shivraj
MP News: शिवराज सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए सीखो कमाओ योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत प्रदेश के युवाओं को काम सिखाने के साथ-साथ रोजगार भी उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार की इस योजना के पंजीयन आज से शुरू हो गए हैं।
प्रदेश में आज से मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बाद 15 जुलाई से प्लेसमेंट के काम शुरू होंगे। राज्य शासन और प्रशिक्षण देने वाली संस्थाओं के बीच 31 जुलाई को अनुबंध होगा। जिसके बाद युवाओं को 1 अगस्त से प्रशिक्षण देने का काम शुरू किया जाएगा। पंजीयन के लिए https://mmsky.mp.gov.in/ पर जाना होगा।
खास बात यह है कि डिग्री या उच्च शिक्षा वाले पात्र युवाओं को स्टायपेंड का 75 प्रतिशत राज्य शासन और 25 प्रतिशत पेसा प्रतिष्ठान के तरफ से दिया जाएगा। इस योजना के लिए 18 साल से 29 साल तक के सभी युवा पात्र होंगे।
मध्य प्रदेश सरकार की सीखों कमाओं योजना का लाभ लेने के लिए युवाओं का मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। जिसके तहत ही उनका रजिस्ट्रेशन होगा। बता दें कि योजना के तहत ऐसी कंपनियों को जोड़ा जाएगा जिनसे युवाओं को रोजगार मिलेगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: