Mp News: उमा भारती की मांग पर शिवराज कैबिनेट ने लगाई मोहर, एमपी में बंद होंगे सभी अहाते

MP Cabinet Meeting New Wine Policy
विज्ञापन

भोपाल से विपिन श्रीवास्तव की रिेपोर्टः मध्यप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के शराब के खिलाफ अभियान के प्रेशर का असर आखिरकार शिवराज सरकार की नई शराब नीति में दिख गया है। एमपी में अब शराब दुकानों पर बैठकर शराब पीने पर पाबंदी लगा दी गई है। यानी दुकानों से शराब की बिक्री तो होगी, लेकिन प्रदेश में सभी अहाते बंद किए जाएंगे।

कैबिनेट बैठक में हुआ फैसला

ये फैसला शिवराज कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। कैबिनेट बैठक में नई शराब नीति पर चर्चा की गई। जिसमें तय किया गया कि अब धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं, गर्ल्स स्कूल, गर्ल्स कॉलेज, हॉस्टल से शराब दुकान की दूरी 100 मीटर करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है। पहले यह दूरी 50 मीटर थी। जिसे बढ़ा दिया दिया गया है।

विज्ञापन

उमा भारती करती रही है मांग

दरअसल बीते दो साल से उमा भारती मध्यप्रदेश में शराबबंदी की मुहिम का जिक्र करती रहीं लेकिन हाल ही में उमा भारती ने इससे इतर शराब के अहाते बंद करने और शराब दुकान धार्मिक शैक्षणिक संस्थानों से दूर रखने की शिवराज सरकार से अपील की थी। जिसको लेकर भोपाल के पंचमुखी हनुमान मंदिर में 3 दिन डेरा जाला था और फिर रामराजा सरकार की नगरी ओरछा से शराब की दुकान के बाहर गाय बांधकर मधुशाला में गौशाला अभियान शुरू किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ