सीधी पेशाब कांड के बाद MP में फिर रूह कंपा देने वाली वारदात, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे

mp news

rewa news

विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश में सीधी पेशाब कांड का मामला देशभर में सुर्खियों में था। जबकि अब एक बार फिर ऐसा ही हैरान करने वाला मामला रीवा से सामने आया है। जहां एक शख्स युवक के मुंह में जूता ठूंसकर बेरहमी से पीटता दिख रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दो साल पुराना बताया जा रहा मामला

मामला दो साल पुराना बताया जा रहा है। जो रीवा जिले के हनुमना तहसील का है। युवक को पीटता दिख रहा आरोपी जवाहर सिंह गोंड आदिवासी समुदाय से है और हनुमना तहसील में एक सरकारी कर्मचारी है। जबकि पीड़ित भी उसी के गांव का है। वायरल वीडियो में आरोपी युवक को अर्धनग्न कर डंडे से पीटता हुआ दिख रहा है। जिसमें पीड़ित घायल भी बताया जा रहा है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/CvJeZD-rbOW/?utm_source=ig_web_copy_link

बताया जा रहा है कि पीड़ित ने शर्मिंदगी की डर से किसी को बताया नहीं। क्योंकि पिटाई करते वक्त आरोपी ने न केवल अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया, बल्कि उसका वीडियो भी बनाया था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने आरोपी के पड़ोस में जमीन खरीदी थी, जिस पर आरोपी ने कब्जा कर लिया है। जिस पर आरोपी ने अवैध कब्जा कर लिया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया

घटना का वीडियो सामने आने के बाद हनुमना थाना प्रभारी ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित पिछले कुछ वर्षों से आरोपी के लिए ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था और उनके बीच जमीन को लेकर भी विवाद था। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी गांव की सरपंच भी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ