MP News: घूंघट की आड़ में चोरी करने वाली कुछ महिलाओं को शहडोल में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन महिलाओं ज्वेलरी शॉप से लाखों रुपए के जेवरात चुराए थे, ऐसे में इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने उनके ऊपर हजारों रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
35 लाख की ज्वेलरी चुराई थी
शहड़ोल शहर के ह्र्दय स्थल गांधी चौराहे के पास पायल ज्वेलरी शॉप में घूंघट की आड़ में राजस्थान की शातिर लेडी चोर गिरोह ने ज्वेलरी शॉप में दुकानदार के आंख में धूल झोंककर दुकानदार के सामने से 35 लाख से अधिक के जेवरात पार कर फरार हो गई थी। वहीं राजस्थान की शातिर लेडी चोर गिरोह का शहड़ोल पुलिश ने पर्दाफाश करते हुए चोरी करने वाली 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
30 हजार का था इनाम
इन सभी महिलाओं को राजस्थान से गिरफ्तार कर शहडोल लाया गया है। जिनके पास से 7 लाख के चोरी हुए समाना भी जब्त हुए है। जबकि घटना में शामिल दो लोग फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पकड़ी गई महिलाओं पर 30 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
पुलिस ने बताया कि महिला चोरों ने 12 अप्रैल घूंघट की आड़ में 35 लाख से अधिक के जेवरात का डिब्बा उठा लिया। महिलाएं मौके से आंख में धूल झोंककर फरार हो गई थी, शातिर महिला चोर गिरोह के जाने के बाद जब दुकानदार ने अपने आभूषणों का मिलान किया तो कुछ आभूषण कम मिलने पर दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की गई तो उसमें साफ तौर पर महिलाओं द्वारा जेवरात का डिब्बा उठाते हुए दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस में मामले की शिकायत की गई थी।
शहडोल एडीजीपी डीसी सागर का कहना है कि 30 हजार के इनामी महिला चोरों को सीसीटीवी साइबर सेल की मदद से राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से चोरी का कुछ सामान भी जब्त किया गया है।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
16 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines