MP News: धार में शादी समारोह में खाना खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत

food poisoning

MP News: धार जिले के धामनोद इलाके में एक शादी समारोह में खाना खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में आए मेहमान शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे खाना खाकर अपने-अपने घर लौट गए।

दोपहर करीब तीन बजे उन्हें उल्टी व पेट में दर्द होने लगा और शाम होते-होते उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत क्षेत्र के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

बीएमओ ने दी ये जानकारी

धामनोद ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ बीआर कौशल ने कहा कि लगभग 20 लोगों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जबकि अन्य को विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

कौशल ने कहा, “मरीज इलाके के एक मंदिर में शादी समारोह में शामिल हुए थे। समारोह में खाना खाने के बाद उन्हें उल्टी होने लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और वे खतरे से बाहर हैं।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ