MP में मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, स्कूल शिक्षा मंत्री का बयान

minister inder singh parmar

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार। फाइल फोटो

MP News: मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने कुछ नए आदेश जारी किए है। जिसमें अब मध्य प्रदेश के मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। यानि बिना रजिस्ट्रेशन के मदरसों में दाखिला नहीं दिया जा सकेगा। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा को लेकर भी स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

पांचवीं-आठवीं बोर्ड भी अनिवार्य

स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें मदरसों में भी अब पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं अनिवार्य होंगी। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा, इसके लिए सभी मदरसा संचालकों को निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि मदरसों को शिक्षा के साथ जोड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी लगातार जारी है। गृह विभाग मदरसों के रजिस्ट्रेशन जांच कर रहा है।

विज्ञापन

UCC पर भी दिया बड़ा बयान

वहीं मंत्री इंदर सिंह परमार ने UCC पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को सलाह दी है कि ‘मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को मुस्लिम राष्ट्रों से सीख और सबक लेना चाहिए। कई देशों में महिलाओं को समान अधिकार दिए गए हैं। देश को स्वतंत्रता के समय ही समान नागरिकता पर विचार करना चाहिए था। प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एक परिवार समझकर अपनी बात कही है।’

देश इस निर्णय को स्वीकार करेगा

‘सभी नागरिकों के साथ महिलाओं पुरुषों के साथ संपत्ति को लेकर अधिकारों को लेकर सामान नियम होना चाहिए। जाति और धर्म के आधार पर महिला और पुरुषों के साथ भेदभाव ने ही किया जा सकता है। देश इस निर्णय को स्वीकार करेगा। इस्लाम के मूल दर्शन में भी ट्रिपल तलाक का भी कोई जिक्र नहीं है। बता दें कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में इस मुद्दे पर अपनी बात कही थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ