खंडवा से इमरान खान की रिपोर्टः ओंकारेश्वर में बांध से अचानक पानी छोड़ने से नदी में नहा रहे श्रद्धालुओं की जान पर बन आई। जो श्रद्धालु घाटों को छोड़कर नदी की चट्टानों पर नहा रहे थे, पानी बढ़ने से नर्मदा स्नान कर रहे 15 से ज्यादा लोग फंस गए।
अलार्म बजने के बाद भी नहीं हुए सचेत
डैम से पानी छोड़ने के कारण जलस्तर एकाएक बढ़ने लगा। श्रद्धालु संभल पाते इससे पहले वो पानी से चारों तरफ घिर गए। श्रद्धालुओं को चीख पुकार सुनकर घाट किनारे बैठे नाविक नाव लेकर उनके पास पहुंचे। पानी से बाहर निकाला। इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी चंदर सिंह सोलंकी ने बताया कि टरबाइन प्रारंभ करने के पहले चार बार अलार्म बजाया जाता है। नदी में नहाने वाले लोग सचेत हो जाएं लेकिन बाहर से आने वाले श्रद्धालु इस और ध्यान नहीं देते इसी कारण इस तरह की लापरवाही के कारण ही घटना होती है। हालांकि नदी में नाव पर सवार नाविक और एनडीआरएफ के जवानों ने समय रहते तुरंत ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
नाविकों ने बचाई जान
श्रद्धालुओं को डूबता देख वहां आसपास मौजूद नाविकों ने तुरंत पानी में कूदकर 15 से 20 श्रद्धालुओं की जान बचाई अपनी नाव वहां मौके पर ले जाकर उनका रेस्क्यू किया । श्रद्धालुओं की डूबने की सूचना मिलते ही मांधाता थाने का बल भी तत्काल मौके पर पहुंचा और श्रद्धालुओं के रेस्क्यू में मदद की।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines