MP News: मध्य प्रदेश में आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है, प्रदेश में आज से सांची दूध के दाम फिर से बढ़ गए हैं, बड़ी हुई कीमतें 25 दिसंबर से प्रदेश में लागू होगी, सांची दूध के दाम बढ़ने से आम आदमी जेब पर खर्चा बढ़ेगा। वहीं घर के बजट पर भी असर पड़ेगा।
2 रुपए महंगे हुए सांची दूध के दाम
सांची दूध के दाम 2 रुपए तक बढ़ाए गए हैं, अब एक लीटर पर दो रुपए एक्स्ट्रा देना होगा। इससे पहले भी दाम दो रुपए तक ही बढ़ा गए थे, सांची की तरफ से बताया गया है कि आधे लीटर दूध पर एक रुपय दाम बढ़ाए गए, वहीं एक लीटर दूध के दो रुपय दाम बढ़ाए गये है।
और पढ़िए – PM मोदी बोले- एजुकेशन इनफ्रास्ट्रक्चर हो या एजुकेशन पॉलिसी… अमृतकाल में देश हर स्तर पर काम कर रहा है
ऐसे रहेंगे दाम
अब 32 रुपए में मिलने वाला आधा लीटर दूध का पैकेट 33 रुपए में मिलेगा, जबकि 64 में मिलने वाला एक लीटर का पैकेट अब 66 रुपए में मिलेगा. इसके अलावा डायमंड, स्टैंडर्ड , फुल क्रीम मिल्क सबके दाम बढ़ाए गए हैं, इससे पहले 20 अक्टूबर को भी सांची ने दूध के दाम बढ़ाए थे।
एमपी में रोज 3 लाख दूध की होती है खपत
बता दें कि मध्य प्रदेश में हर दिन 3 लाख लीटर से ज्यादा सांची दूध की खपत होती है, भोपाल सहित विदिशा, बैतूल, सीहोर, हरदा, रायसेन, राजगढ़ और नर्मदापुरम जिले में हर दिन सांची दूध की खपत होती है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में खुले दूध का व्यापार भी होता है, दो माह में यह दूसरी बार है, जब दूध के दाम में बढ़ोतरी हुई है, जिसकी वजह से उपभोक्ता परेशान हैं। इससे पहले अमूल दूध ने भी अपने दाम बढ़ाए थे, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
31 mins ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
1 day agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
2 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
2 days ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
8 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
10 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
11 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
16 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
19 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines