भोपाल से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्टः देशभर में आज रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ सीएम आवास में विधि विधान के साथ कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया। सीएम ने 9 कन्याओं को तिलक लगाया और उपहार भी दिए। सीएम शिवराज पत्नी साधना के साथ कन्याओं को भोजन कराते दिखाई दिए।
सीएम ने दी शुभकामनाएं
सीएम ने इस अवसर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी। आप सभी को रामनवमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! भगवान श्री राम की कृपा सब पर बनी रहे, हर घर में प्रेम, सौहार्द, मर्यादा और संस्कार के पुष्प पल्लवित हों, सबका जीवन सानंद व्यतीत हो, यही कामना करता हूं।
इस मौके पर सीएम ने कहा आज नवरात्रि का नौंवा दिन है और हम सिद्धिदात्री माता की पूजा कर रहे हैं। इसी के साथ आज हम कन्यापूजन भी करते हैं। बेटियां सशक्त हो, खूब पढ़ें और बढ़ें यही हमारा संकल्प है। मातृ शक्ति को बिना आगे बढ़ाए, बहन-बेटी के आगे बढ़े बिना देश नहीं बढ़ सकता।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines