MP News: विपिन श्रीवास्तव। ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ किताब लिखने वाले मध्य प्रदेश कैडर के IAS ऑफिसर नियाज खान एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार नियाज खान ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने मुस्लिमों को गोरक्षक बनने इस्लाम में धर्मांतरण न कराने, शाकाहार अपनाने और ब्राह्मणों से अच्छे रिश्ते बनाने की सलाह दी है।
ट्वीट कर लिखी बात
नियाज खान ने अपने ट्वीट पर लिखा कि ‘मुस्लिम भाई भी गौ रक्षक बनें, धर्म परिवर्तन का विरोध करें, किसी का धर्म ना बदलवाएं। जबरन धर्म बदलवाना इस्लाम में प्रतिबंधित है। अगर शाकाहार अपना सकें तो यह एक बेहतरीन प्रयास होगा। यद्यपि शाकाहारी बनने को बाध्य नहीं किया जा सकता। जबकि हर मुस्लिम भाई ब्राह्मणों से मधुर संबंध रखें’ इस ट्वीट के बाद वह फिर से चर्चा में हैं। इससे पहले उन्होंने ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ किताब भी लिखी थी
गौ रक्षा करना सबके लिए जरूरी
नियाज खान ने न्यूज 24 से बात करते हुए कहा कि ‘गौ रक्षक करना सबके लिए जरूरी है, इसलिए गौरक्षक बनना चाहिए और शाकाहारी भोजन भी आवश्यक है। इसलिए मैंने शाकाहारी भोजन की अपील की है। जबकि धर्मांतरण को लेकर लगातार इस तरह की बातें सामने आ रही हैं, इस सबके लिए फिल्म इंडस्ट्री जिम्मेदार है जहां पर ज्यादातर दिखाया जाता है कि हिंदू लड़की मुस्लिम लड़के यानि हीरो से शादी करती है। यही बात है बॉलीवुड में सीकर कुछ लोग अपनी जिंदगी में अपनाने लगते हैं और इसीलिए देश का माहौल खराब हो रहा है।’
उन्होंने कहा कि ‘मेरी बातों को मुस्लिम लोग गलत ना समझे, मैं भी एक मुस्लिम हूं और पढ़ा-लिखा मुस्लिम आईएएस ऑफिसर हूं मैं जो कह रहा हूं वह सभी के लिए सोच समझकर कह रहा हूं। खासतौर पर मुस्लिमों के लिए भी अब बदलने और समझने की जरूरत आ चुकी है।’
8 किताबे लिख चुके हैं नियाज खान
बता दें कि नियाज खान 8 किताबें भी लिख चुके हैं। द कश्मीर फाइल फिल्म को लेकर जो पोस्ट की थी उसके बाद मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से न्यास खान को नोटिस भी जारी किया गया था। बता दें कि आईएएस नियाज खान मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए और 2015 में वह प्रमोट होकर आईएएस बने हैं।
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
8 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
9 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
12 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
13 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
14 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines