MP News: जगदीश यादव हत्याकांड को लेकर भड़के जनाक्रोश के बीच जिला प्रशासन ने आरोपी भाजपा नेता मिश्री चंद गुप्ता के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया। मंगलवार को सागर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के निलंबित नेता मिश्री चंद गुप्ता के अवैध होटल को डायनामाइट से उड़ा दिया।
भाजपा नेता पर 22 दिसंबर को अपनी एसयूवी चलाकर जगदीश यादव की हत्या करने का आरोप था। इंदौर से आई विशेष टीम ने होटल को गिराने के लिए 60 डायनामाइट लगाए और होटल को धराशाई कर दिया उड़ाए। चंद सेकेंड में ही इमारत मलबे में तब्दील हो गई।
होटल गिराने के लिए बरती गई तमाम सावधानी
विध्वंस के दौरान सागर जिला कलेक्टर दीपक आर्य, उप महानिरीक्षक (डीआईजी) तरुण नायक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मिश्री चंद गुप्ता का होटल जयराम पैलेस सागर के मकरोनिया चौराहे के पास स्थित था।
जिलाधिकारी दीपक आर्य ने कहा, “सुरक्षा की दृष्टि से चौराहे के चारों ओर बैरिकेड्स लगाकर यातायात को रोक दिया गया था। होटल के आसपास की इमारतों में रहने वाले लोगों को भी सतर्क कर दिया गया था। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। केवल इमारत को गिराया गया है।”
मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
कोरेगांव निवासी जगदीश यादव की 22 दिसंबर को एसयूवी से कुचलकर मौत हो गई थी। आरोप भाजपा नेता मिश्री चंद गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों पर लगाया गया था। पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया। मिश्री चंद गुप्ता अभी फरार है।
निर्दलीय पार्षद के भतीजे थे मृतक जगदीश यादव
गौरतलब है कि मृतक जगदीश यादव निर्दलीय पार्षद किरण यादव के भतीजे थे। नगर निकाय चुनाव में किरण यादव ने मिश्री चंद गुप्ता की पत्नी मीना गुप्ता को 83 मतों से हराया। आरोप है कि इसी रंजिश में जगदीश की हत्या की गई। वह मकरोनिया के कोरेगांव का रहने वाला था और मकरोनिया चौराहे पर स्थित डेयरी फार्म में काम करता था।
(https://rentalsfloridakeys.com)
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines