स्वतंत्रता दिवस समारोह में चक्कर खाकर गिरे CM शिवराज के मंत्री, अस्पताल में कराया गया भर्ती

raisen news

prabhuram chowdhary dizziness

MP News: रायसेन जिले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शिवराज सरकार में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी सीएम के संदेश वाचन के दौरान चक्कर खाकर गिर गए। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि जल्द ही कलेक्टर और एसपी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें भोपाल रिफर कर दिया।

वीपी लो होने की वजह से आया चक्कर

दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने परेड की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करना शुरू किया। इसी दौरान अचानक उनकी शुगर लो हो गई। जिससे वह मंच पर ही गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत उठाया और जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी शुगर लो हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें चक्कर आ गया था। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत ही भोपाल रेफर कर दिया गया।

हालांकि रायसेन में ही वह खुद चलकर अस्पताल से बाहर निकले थे। डॉक्टरों ने बताया कि उनका शुगर लेवल 161 तक पहुंच गया था। जबकि शुगर लेवल 120 होना चाहिए। मंत्री लंबे समय तक खड़े रहे, जिससे उनका सिंकोप बल्ड सर्कुलेशन रुक जाने से यह दिक्कत हुई थी। फिलहाल वह नॉर्मल हैं।

डॉक्टरों ने मंत्री का किया चेकअप

प्रभुराम चौधरी को भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उनका सभी तरह से चेकअप किया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर हैं। हालांकि मंत्री अभी अस्पताल में हैं। स्वास्थ्य मंत्री के अलग-अलग कई टेस्ट हुए, अब तक आई सभी रिपोर्ट पूरी तरह नॉर्मल है, भोपाल सीएमएचओ के मुताबिक क्षणिक झटका आया था लेकिन अब ठीक है.

बता दें कि प्रभुराम चौधरी सांची विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

ये भी देखें: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. Prabhuram Choudhary की तबीयत बिगड़ी, परेड की सलामी के दौरान मंच पर आए चक्कर

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ