MP News: ग्वालियर में कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए दिग्गज नेता

gwalior veteran congress leader shivraj singh yadav joins bjp

gwalior veteran congress leader shivraj singh yadav joins bjp

MP News: कल कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले जिला पंचायत सदस्य शिवराज सिंह यादव आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई। शिवराज सिंह यादव के साथ कांग्रेस के कई नेता बीजेपी में शामिल हुए हैं। उन्हें ग्वालियर में ओबीसी वर्ग का बड़ा नेता माना जाता है।

विज्ञापन

मंत्री ने कुशवाहा ने कराया BJP में शामिल

बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह यादव को BJP जॉइन कराने में मंत्री भारत सिंह कुशवाह की मुख्य भूमिका रही है। अपने हजारों समर्थकों के साथ बीजेपी ज्वाइन कर ली। उन्होंने कल ही युवा कांग्रेस खेल प्रकोष्ट के संयोजक पद से इस्तीफा दे दिया था। शिवराज सिंह यादव ग्वालियर में OBC नेता के बड़े चेहरे के रूप में पहचान रखते है। बता दें कि शिवराज सिंह यादव ग्वालियर जिले में कांग्रेस के युवा नेता माने जाते थे। जिला पंचायत सदस्य के अलावा शिवराज कांग्रेस के खेल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में उनका पार्टी छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन

शिवराज ने सबसे ज्यादा वोटों से जीता था चुनाव

बता दें कि शिवराज सिंह यादव पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा वोटो सें चुनाव जीते थे। उन्होंने अपना इस्तीफा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को भेज दिया है। इस्तीफे में उन्होंने अपने पिता पप्पन यादव और जिले के युवाओं के साथ पक्षपात पूर्ण राजनीति करने का आरोप लगाया है। वहीं आज सुबह युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करने लेटर जारी किया था। शिवराज का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

ग्वालियर को मिली करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ग्वालियर में करोड़ों की सौगात दी। सीएम शिवराज ने 185 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ