विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से पिटाई की। बात सिर्फ इतनी थी कि प्रेमिका ने उससे शादी करने का बात कही, लेकिन ये बात सुनते ही आशिक इतना भड़क गया कि उनसे प्रेमिका को बीच सड़क पर चांटें मारे, बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और फिर युवती के चहरे पर लगातार तब तक लात मारता रहा जब तक कि वो बेहोश न हो गई। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
युवती की पिटाई देख गांव वाले मौके पर पहुंचे और लड़की को उसके बॉयफ्रेंड के कब्जे से छुड़ाया। लोगों ने डायल 100 को भी सूचना दी। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने 24 साल के आरोपी युवक पंकज त्रिपाठी के खिलाफ धारा 151 में कार्रवाई कर खानापूर्ति कर दी है।
घटना के दो वीडियो आए सामने
इस घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। पहले वीडियो में आरोपी गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़ा दिख रहा है। गर्लफ्रेंड उससे शादी करने की बात कहती है, जिसके बाद आरोपी गर्लफ्रेंड चांटा मारता और फिर बाल पकड़कर जमीन पर गिरा देता है। इसके बाद गाली देते हुए बेरहमी से लड़की के चेहरे पर ताबड़तोड़ लात मारता है।
पिटाई के दौरान लड़की बेहोश हो जाती है। बेहोश होने पर युवक उसे उठाने लगता है और घबरा जाता है। फिर मौजूद लोगों से वीडियो डिलीट करने के लिए कहता है। दूसरे वायरल वीडियो में बेसुध युवती जमीन पर लेटी नजर आ रही है और आरोपी भी पास खड़ा दिख रहा है। गांव के लोग आरोपी को चिल्लाते डांटते नजर आ रहे हैं।
रीवा जिले के मऊगंज के ढेरा गांव का है मामला
घटना रीवा जिले के मऊगंज के ढेरा गांव का है। मामला 21 दिसंबर का बताया जा रहा है। आरोपी पंकज त्रिपाठी ढेरा का ही रहने वाला है। बेसुध युवती 18 साल की पास के ही गांव की है। कहा जा रहा है कि लड़की आरोपी प्रेमी से मिलने आई थी। लड़की को डर था कि उसका प्रेमी कहीं शादी की बात से भविष्य में मुकर न जाए, इसलिए उसने शादी करने की बात कही, लेकिन इसी बात से बॉयफ्रेंड नाराज हो गया और युवती को इस कदर पीटा की वो बेहोश हो गई।
जानकारी के मुताबिक, युवती के परिजनों ने समाज में लोकलाज के डर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन शनिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आई जिसके बाद अब आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाकर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
संबंधित खबरें
MP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
16 hrs agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
18 hrs agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
20 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 day agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
2 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
2 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
2 days agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
2 days agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
3 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines