पूर्व CM उमा भारती की तबियत हुई खराब, खुद ट्वीट करके दी अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी

cm uma bharti

cm uma bharti

MP News: पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी तबियत खराब थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उमा भारती ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन

उमा भारती ने दी जानकारी

उमा भारती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘कल रात को करीब 11 बजे मेरे अचानक अस्वस्थ होने पर मेरे निवास के पास ही स्थित स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल में मुझे ले जाया गया। मेरी सभी जांचो में, मैं स्वस्थ पाई गई किंतु अत्यधिक थकान एवं कमजोरी हैसारी जांचो से डॉक्टरों को निश्चिंत हो जाने के बाद मेरे निजी डॉक्टरों के अनुसार मेरा कुछ महीनों के लिये विश्राम ही एकमात्र उपचार है।’ जिसके बाद आज उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन

आप सब ध्यान में रहेंगे

उमा भारती ने कहा कि ‘आप प्लीज भूलना मत की मैंने अपने उम्र के 6 साल से यानी लगभग 55 साल से पब्लिक लाइफ में कड़ी मेहनत की है, आपका संदेश, आपकी कोई परेशानी या कोई सूचना आप मेरे ऑफिस को अवश्य देते रहे। आप सब हमेशा मेरे ध्यान में रहेंगे।’

आराम करने की सलाह

उमा भारती को अभी डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी उन्होंने ट्वीट करके अपने खराब स्वास्थ्य की जानकारी दी थी। तबियत ठीक नहीं होने की वजह से उन्होंने प्रहलाद पटेल के भतीजे की श्रृद्धाजंलि सभा में भी नहीं जा पाई थी। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ