---विज्ञापन---

‘सभी को मिलकर कांग्रेस को हराना है’, ये क्या बोल गए कांग्रेस MLA

MP News: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ग्वालियर-चंबल में भी चुनावी शंखनाद कर दिया है। उन्होंने ग्वालियर में सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी के निशाने पर पीएम मोदी, सीएम शिवराज से लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया तक रहे। लेकिन इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए एक कांग्रेस […]

MP News: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ग्वालियर-चंबल में भी चुनावी शंखनाद कर दिया है। उन्होंने ग्वालियर में सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी के निशाने पर पीएम मोदी, सीएम शिवराज से लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया तक रहे। लेकिन इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए एक कांग्रेस विधायक ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे कुछ देर के लिए सब हैरान रह गए।

‘सभी को मिलकर कांग्रेस को हराना है’

दरअसल, ग्वालियर में आयोजित कांग्रेस की जनआक्रोश रैली में भोपाल से विधायक आरिफ मसूद ने भी अपना संबोधन दिया। लेकिन इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए लोगों से कहा कि आज सही फैसले का वक्त आ गया है, सभी को मिलकर कांग्रेस को हराना है। आजादी के मतवाले चले गए , स्वतंत्रता दिलाने वाले अब हमारे बीच में नहीं है। लेकिन अब वो लोग हमारे बीच में हैं जो देश को और संविधान को बचाने की बात कर रहे हैं। अब आप तय कीजिये और उस पार्टी के साथ खड़े हो जाइए, अब तय कर लीजिए और मिलकर कांग्रेस पार्टी को चुनाव हराइए।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का जुबान फिसलने के बाद उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीजेपी के नेता भी इस वीडियो वायरल कर रहे हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी की रैली में आरिफ मसूद को भी बोलने का मौका दिया गया था। इसी दौरान यह मामला सामने आया।

ग्वालियर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित किया। जिसमें कमलनाथ-दिग्विजय सिंह से लेकर सभी नेता शामिल हुए, जिसमें सभी नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। लेकिन आरिफ मसूद का बयान चर्चा में बना हुआ है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 21, 2023 07:19 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola