'बबूल' ने अपना नाम 'गुलाब' रखा है!, क्या 'खुशबू' आयेगी ?, जानिए CM शिवराज ने क्यों कही यह बात
Edited By Arpit Pandey

shivraj singh chouhan
Edited By Arpit Pandey

shivraj singh chouhan
MP News: सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक बार फिर अलग अंदाज में विरोधियों पर बड़ा निशाना साधा है। मामला विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A.से जुड़ा हुआ है। जिस पर उन्होंने अलग अंदाज में तंज कसा है।
दरअसल, सीएम शिवराज ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया। जिसमें सीएम ने लिखा कि ‘बबूल’ ने अपना नाम ‘गुलाब’ रखा है! I.N.D.I.A. वाले बाबा से यही पूछना था कि क्या अब ‘गुलाब’ से ‘खुशबू’ आयेगी ?।
'बबूल' ने अपना नाम 'गुलाब' रखा है!
I.N.D.I.A. वाले बाबा से यही पूछना था कि क्या अब 'गुलाब' से 'खुशबू' आयेगी?
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 25, 2023
खास बात यह है कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब विपक्षी दलों के गठबंधन पर सीएम शिवराज ने निशाना साधा हो। वह लगातार इस मुद्दे पर विपक्ष को टारगेट कर रहे हैं। वह पहले दिन से ही इस गठबंधन पर निशाना साध रहे हैं। इससे पहले सीएम शिवराज ने कहा था कि यह ऐसा गठबंधन है, जिसमें दूल्हा तो तय नहीं हुआ है, लेकिन फूफा नाराज हो गए। अब सभी दागदार एक साथ हो गए हैं, क्योंकि पीएम मोदी की लोकप्रियता की बाढ़ से सभी एक पेड पर चढ़ गए हैं।
सीएम ने कहा कि नीतीश कुमार, लालू यादव सभी नेताओं के बयान देख लीजिए, अलग-अलग राज्यों में एक दूसरे को पानी पीपी कर कोसने वाले, आपस में लड़ने वाले। अब दिल्ली में दोस्ती इसलिए कर रहे है कि मोदी जी भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी कीमत पर नही छोड़ेंगे। कभी नीतीश जी कुछ बोल रहे कभी लालू कुछ कह रहे है। ऐसे में अभी बिना दूल्हे की बारात में कल क्या होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: