सीएम शिवराज कमलनाथ के गढ़ में कर सकते हैं बड़ा ऐलान, प्रदेश को मिल सकता है 54वां जिला
Edited By Arpit Pandey

cm shivraj kamalnath
Edited By Arpit Pandey

cm shivraj kamalnath
MP News: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में सीएम शिवराज एक बड़ा ऐलान कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रदेश को जल्द ही 54वां जिला मिल सकता है। इसके अलावा प्रदेश को एक और संभाग की सौगात भी मिल सकती है। खास बात यह है कि यह ऐलान सीएम शिवराज कमलनाथ के गढ़ में कर सकते हैं। जिसकी चर्चा प्रदेश के सियासी गलियारों में चल रही है।
दरअसल, शिवराज सरकार प्रदेश में जल्द ही 54वें जिले की घोषणा कर सकती हैं। 19 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा जिले का दौरा करेंगे। जहां इस बात की चर्चा चल रही है कि सीएम शिवराज छिंदवाड़ा जिले की पांढुर्णा तहसील को मध्य प्रदेश का नया जिला घोषित कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह बीजेपी का बड़ा दाव हो सकता है।
बता दें कि बता दें कि लंबे समय से पांढुर्ना को जिला बनाने की मांग चल रही है। पांढुर्ना महाराष्ट्र की बॉर्डर से लगा हुआ है, जबकि इसकी जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा से दूरी भी कॉफी है। पांढुर्ना आदिवासी बहुल है, ऐसे में आदिवासी वोटरों को लुभाने के लिए यह एक बड़ा कदम हो सकता है। खास बात यह भी है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को छिंदवाड़ा जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इसे बीजेपी के बड़े दांव के तौर पर भी देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि अगर सीएम शिवराज पांढुर्णा को जिला बनाने की घोषणा करते हैं तो फिर जानकारों की मानें तो पांढुर्ना और सौसर विधानसभा को मिलाकर प्रदेश का नया जिला बनाया जा सकता है। खास बात यह है कि अगर पांढुर्ना और सौसर को मिलाकर नया जिला बनाया जाता है तो फिर पीसीसी चीफ कमलनाथ को अपनी पूरी रणनीति बदलनी पड़ सकती है। जबकि यह फैसला बीजेपी के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: