MP के युवाओं को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम शिवराज का ड्रीम प्रोजेक्ट GSP सितंबर तक होगा तैयार

CM Shivraj Singh Chouhan

CM Shivraj Singh Chouhan

विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश के युवाओं को जल्द ही एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है। प्रदेश में ग्लोबल स्किल पार्क जल्दी बनकर तैयार होगा। बताया जा रहा है कि 30 एकड़ में बन रहे प्रदेश के सबसे बड़ा ग्लोबल स्किल पार्क का काम तेजी से चल रहा है। हाल ही में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने इसकी समीक्षा बैठक की थी।

भोपाल के नरेला में बन रहा पार्क

भोपाल के नरेला शंकरी बन रहे प्रदेश के सबसे बड़े ग्लोबल स्किल पार्क का निर्माण तेजी से चल रहा है। तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया हर सप्ताह बैठक कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रही हैं। बुधवार को भी उन्होंने इसकी बैठक की थी। जिसमें मंत्री ने निर्देश दिए कि जीएसपी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ड्रीम प्रोजेक्ट है। जो जल्द से जल्द तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन

सितंबर तक हो जाएगा तैयार

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि सिंगापुर के सहयोग से बन रहे ग्लोबल स्किल पार्क में युवाओं को हम बेहतर और आधुनिक तकनीकी स्किल्स सिखा कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी सिंतबर तक जीएसपी पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य है। निर्धारित समय पर इसे पूरा करने के लिए निरंतर काम चल रहा है।

1500 करोड़ की लागत से हो रहा तैयार

बता दें कि कि लगभग 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से 30 एकड़ में बन रहे संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क में 6 हजार युवाओं को हर साल प्रशिक्षण दिया जायेगा। जीएसपी में युवाओं को मेकाट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव, हॉस्पिटैलिटी, रिटेल, एग्रीकल्चर, रेफ्रिजरेशन, आर्टिफिशियल इन्टेलिजेंस, डेटा साइंस आदि ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ