MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने शनिवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भारत ‘हिंदू राष्ट्र’ बनेगा। विदेशी भी ऐसा देश चाहते हैं, जहां हम हिंदुत्व, गर्व और जातिवाद को एक तरफ रखकर कह सकें कि हम हिंदुस्तानी हैं।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए हम सरकार से कोई मांग नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई इसका समर्थन करता है तो हम उसका स्वागत करते हैं।
महाशिवरात्रि पर 121 जोड़ों का हुआ विवाह
छतरपुर के बागेश्वर धाम में शनिवार को शिवरात्रि के मौके पर 121 जोड़ों का विवाह हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
इस दौरान सीएम शिवराज सिंह ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गरीब और निम्न मध्यम वर्गीय परिवार की हमारी बहनों का भी सशक्तिकरण होना चाहिए। लाडली लक्ष्मी योजना के बाद अब हम लाडली बहना योजना ला रहे हैं। इसमें हर गरीब बहन के खाते में 1 हजार रुपए महीना आएंगे।
कैंसर अस्पताल के लिए शिवराज से मांगी 500 एकड़ जमीन
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर के वकील डॉक्टर प्रशांत पाठक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से 500 एकड़ जमीन मांगी है। उन्होंने बताया कि धाम में कैंसर अस्पताल बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने शिवराज सिंह को एक पत्र भी दिया है।
यह भी पढ़ें: Cheetah Project: कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए 12 चीते, CM शिवराज बोले- पर्यावरण और वन्य जीव की रक्षा PM मोदी का विजन
संबंधित खबरें
MP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
53 mins agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
4 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
5 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines