मरीज को लेने भेजी गईं दो एम्बुलेंस, दोनों कीचड़ में फंसीं, फिर इस तरह तय किया 5 किलोमीटर का सफर

Alirajpur Man carried for 5km to reach ambulance

Alirajpur

Indore: कई गांवों में आज भी सड़कें खस्ताहाल हैं। आलम यह है कि इन सड़कों की वजह से मरीजों की जान खतरे में आ जाती है। अलीराजपुर जिले में कट्ठीवाड़ा ब्लॉक के जैतपुरा गांव में 40 वर्षीय मरीज की सांसें एम्बुलेंस के इंतजार में अटकी रहीं। दरअसल, एम्बुलेंस खस्ताहाल सड़क की वजह से मरीज के घर तक नहीं पहुंच पाईं। इसके बाद उसे एम्बुलेंस तक पहुंचने के लिए लगभग पांच किलोमीटर तक अस्थायी झूले पर ले जाना पड़ा। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गईं।

विज्ञापन

दोनों एम्बुलेंस कीचड़ में फंसीं

घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। यहां स्थानीय निवासी गुप सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनके रिश्तेदारों ने एक एम्बुलेंस को बुलाया, लेकिन वह गांव की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर फंस गई। तमाम कोशिशों के बावजूद एम्बुलेंस फंसी रही जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दूसरी एम्बुलेंस भेजी, लेकिन वह भी फंस गई।

विज्ञापन

Poor road connectivity: Man carried for 5km to reach ambulance on ‘swing’

लंबे इंतजार के बाद ग्रामीणों ने पहल की और मरीज को एम्बुलेंस तक ले जाने का फैसला किया। उन्होंने एक लकड़ी और कपड़े से एक झूला बनाया और लगभग पांच किलोमीटर तक चलकर उसे एम्बुलेंस तक पहुंचाया। सिविल सर्जन डॉ. प्रशांत ढोके ने टीओआई को बताया, घटना सोमवार दोपहर की है। मरीज के लिए दो एंबुलेंस वहां गईं, लेकिन वे कीचड़ में फंस गईं और गांव तक नहीं पहुंच सकीं।

विज्ञापन

बुनियादी सेवाओं को तरसते ग्रामीण 

डॉ. ढोके ने कहा- ये जिले के दूरदराज के गांव हैं, जहां हर मौसम के हिसाब से सड़क नहीं है। ब्लॉक के आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग गुजरात से होकर गुजरने वाली सड़क से ही गुजरते हैं। इन ग्रामीणों को स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सेवाओं के लिए लगभग 25 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है। वे दशकों से सड़कों की मांग कर रहे हैं, लेकिन कभी भी बेहतर सड़क का निर्माण नहीं किया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ