---विज्ञापन---

MP में पकड़ा गया 21 हजार का इनामी बंदर, जानिए किस वजह से रखा गया था इतना इनाम

MP News: राजगढ़ में एक बंदर पर 21 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। क्योंकि इस बंदर की वजह से लोगों ने अपने घरों को लॉक कर बाहर निकलना बंद कर दिया था। क्योंकि इस बंदर का उत्पात इतना ज्यादा हो गया था कि लोग परेशान हो चुके थे। करीब 19 दिनों में इस […]

---विज्ञापन---

MP News: राजगढ़ में एक बंदर पर 21 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। क्योंकि इस बंदर की वजह से लोगों ने अपने घरों को लॉक कर बाहर निकलना बंद कर दिया था। क्योंकि इस बंदर का उत्पात इतना ज्यादा हो गया था कि लोग परेशान हो चुके थे। करीब 19 दिनों में इस बंदर ने 30 से 40 लोगों को घायल किया था। जिससे लोग डर गए और उसे पकड़ने वाले को 21 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। हालांकि अब बंदर को पकड़ लिया गया है।

ड्रोन की मदद से खोजा बंदर

दरअसल, राजगढ़ नगर पालिका ने बंदर को खोजने के लिए वन विभाग की भी मदद ली। जिसके बाद बुधवार की शाम को राजगढ़ में उज्जैन से रीजनल वाइल्ड लाइफ की स्पेशल टीम पहुंची। जिसने ड्रोन की मदद से बंदर को खोजने का काम शुरू किया और आखिरकार बंदर वन विभाग की टीम के हत्थे चढ़ गया। जिसके बाद उसे पकड़कर तुरंत ही पिजरें में बंद कर दिया। जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों तक पहुंची कि बंदर को पकड़ लिया गया है। तब कही जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

---विज्ञापन---

बंदर की दहशत इतनी थी कि सुबह से ही राजगढ़ के युवा उसे खोजने में जुट जाते थे। ताकि लोग डरे न और अपना-अपना काम समय से शुरू कर ले। लेकिन बंदर स्थानीय लोगों की पकड़ में नहीं आया। उल्टा वह किसी न किसी को घायल जरूर कर रहा था। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई थी।

दहशत का बन गया माहौल

बंदर की वजह से दहशत का माहौल बन गया था। स्थानीय लोगों का कहना था कि बंदर सीधा हमला करता था। जिससे कई लोग बुरी तरह घायल हुए हैं, घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। ऐसे में राजगढ़ नगर की कॉलोनियों में भी सन्नाटा पसरा रहता था।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 22, 2023 03:43 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola