Narmada Flood News: मध्यप्रदेश के खंडवा में इस समय बारिश का कहर जारी है। लगातार बारिश से नर्मदा में आई बाढ़ की वजह से ओंकारेश्वर बांध के गेट खोलने के बाद दुकानें, घर सहित कई आश्रम भी बह गये। नर्मदा का नर्मदा का पानी अब उतर चुका है और हर तरफ तबाही का मंजर है। स्थानीय लोगों का आरोप है, कि बांध के गेट खोलने की सूचना समय पर नहीं दी गई,ओंकारेश्वर में नर्मदा घाट से करीब 50 मीटर दूर तक का इलाका डूब गया। 127 लोगों को रेस्क्यू कर बचाया।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का निरीक्षण किया था। लोगों का आरोप है, कि मुख्यमंत्री के सत्कार के कारण प्रशासन ने जानबूझकर बांध का पानी रोका। उनके जाते ही रात में पानी छोड़ दिया। बिना किसी सूचना के अचानक छोड़े गए पानी की वजह से बाढ़ से कई घर बेघर हो गये, वही दुकानदारों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा।
गलत नेरेटिव फैलाया जा रहा है
कलेक्टर अनूप सिंह का कहना है कि यह गलत नेरेटिव फैलाया जा रहा है। बांध से पानी रिलीज करने का प्रोटोकॉल होता है।, हमको उसी के अनुसार काम करना पडे़गा। वहीं आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा तक जाने के लिए नर्मदा नदी पर कोई ओवरब्रिज नहीं है। नदी के इस पार से उस पार जाने के लिए नर्मदा नदी पर एक रपटा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान ओंकारेश्वर डैम अपनी भराव क्षमता के करीब था। प्रशासन ने गेट इसलिए नहीं खुलवाए, क्योंकि पानी में रपटा डूब जाता और सीएम का काफिला नहीं निकल पाता।ओंकारेश्वर में नर्मदा उफान पर आई तो तट से करीब 50 मीटर दूर तक का क्षेत्र जलमग्न हो गया। पानी उतरा तो मंजर देख लोगों के आंसू तक बह निकले।
घर खाली करने की सूचना मिलने तक पानी घर में भर गया था
ब्रह्मपुरी घाट पर घरों में जल-भराव से यहां रहने वाले लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया । जब तक लोगों को घर खाली करने की सूचना दी गई थी, तब तक लोगों के घरों में पानी भर चुका था। हम अपना सामान भी सुरक्षित नहीं रख पाए थे, बड़ी मुश्किल से जान बचाने के लिए रिश्तेदार के घर रुके। रविवार सुबह तक एक मंजिल पूरी तरह डूब गई। गृहस्थी का सारा सामान राशन सब कुछ बह गया। इसी घाट पर लोधा लोवंशी अन्न क्षेत्र परमार्थ ट्रस्ट की खिड़की-दरवाजे, राशन, रजाई गद्दे बह गए। ट्रस्ट के रमेश चंद्र लोधा ने बताया कि यहां संन्यासियों को भोजन करवाया जाता है। वहीं यहां पर नाश्ता दुकान संचालक दिनेश वर्मा का दो मंजिला घर है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 9 बजे हमें घर खाली करने की सूचना दी। तब तक पानी हमारे घर के अंदर आ चुका था।
पूर्व पार्षद मनीष पुरोहित का कहना -यह कृत्रिम बाढ़ थी
पूर्व पार्षद मनीष पुरोहित का कहना है, ‘यह कृत्रिम बाढ़ थी। पूरी घटना अचानक से हुई थी। रात में लोग बेफिक्र होकर सोए हुए थे। सुबह उठते ही यहां के मुख्य घाटों पर पानी भर गया। अंदाजा नहीं था कि घाट से 30 से 40 फीट ऊपर मुख्य मंदिर मार्ग तक नर्मदा का जलस्तर पहुंच जाएगा। बाढ़ का मंजर देख लोगों के आंखो से आसु निकल पडे़।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
16 hrs ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
3 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
14 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines