हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP Election: कमलनाथ के गढ़ में खिला कमल, दूसरे जिलों में कांग्रेस ने भी दिखाया दम

विज्ञापन
cm shivraj kamalnath

MP Election: मध्य प्रदेश पार्षद पदों की 13 सीटों पर उपचुनाव हुए थे। जिनमें बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। इन 13 सीटों में से 7 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है। जबकि 6 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है। खास बात यह है कि कमलनाथ के गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड नंबर 42 में बीजेपी को जीत मिली है। जिससे पार्टी उत्साहित नजर आ रही है।

छिंदवाड़ा में बीजेपी को मिली जीत

दरअसल, छिंदवाड़ा नगर निगम के 42 नंबर वार्ड में उपचुनाव हुआ था। छिंदवाड़ा को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। ऐसे में पार्टी ने यहां पूरा जोर लगाया था। जबकि बीजेपी ने भी चुनाव में पूरी ताकत लगा दी थी। ऐसे में पार्षद पद का यह चुनाव दिलचस्प हो गया था। आज आए नतीजों में 42 नंबर वार्ड में बीजेपी को जीत मिली है। जिससे छिंदवाड़ा में बीजेपी उत्साहित नजर आ रही है। वहीं यह हार कांग्रेस के लिए झटका मानी जा रही है।

वार्ड नंबर 42 में बीजेपी प्रत्याशी संदीप सिंह चौहान को 1226 वोट मिले हैं, जबकि उनके तिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी राजू स्वामी को 790 वोट मिले। इस तरह संदीप सिंह चौहान ने 436 वोट से जीत हासिल की है। वहीं परासिया नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है, यहां बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

नतीजों से बीजेपी गदगद

छिंदवाड़ा के वार्ड नंबर में मिली जीत से बीजेपी उत्साहित नजर आ रही है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ‘पार्षदों के उपचुनाव में आए रिजल्ट ने इतिहास बनाया है। छिंदवाड़ा में बीजेपी की जीत से 2023 के चुनाव का आगाजु हो गया है। कमलनाथ, मिस्टर बंटाधार और प्रियंका गांधी को छिंदवाड़ा की जनता ने आइना दिखाया है। क्योंकि छिंदवाड़ा में बीजेपी प्रत्याशी को 62 प्रतिशत वोट मिले हैं। कांग्रेस को जनता ने आइना दिखाना शुरू कर दिया है।’

सतना जिले में बीजेपी-कांग्रेस बराबर

सतना नगर निगम के 1 वार्डों में भी उपचुनाव हुआ था। जहां कांग्रेस को जीत मिली है। वार्ड नंबर 43 में कांग्रेस प्रत्याशी सौरव मलिक ने बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र दाहिया को 709 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। वहीं सतना जिले की कोटर नगर पंचायत के वार्ड 11 में बीजेपी को जीत मिली है। यहां बीजेपी की प्रत्याशी दीपा सुरेश प्यासी ने कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रकली भइयालाल शुक्ला को 38 वोटों से हराया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola