मुरैना में रेत माफिया का कहर, वन आरक्षक की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या
Author: Mohd Tahleel Chaudhary
Apr 08, 2026 01:18 PM IST
मध्य प्रदेश के मुरैना में रेत माफिया ने अवैध रेत परिवहन कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम पर हमला कर दिया. बदमाशों ने वन आरक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर से कुचल दिया. उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
दरअसल वन विभाग की टीम आज सुबह अंबाह रेंज क्षेत्र अंतर्गत गश्ती कर रही थी इस दौरान NH 552 पर रेत माफिया ने रथोल का पुरा और रानपुर के बीच वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया, चंबल नदी के ऐसाह घाट से रेत का अवैध खनन और परिवहन हो रहा था, चंबल नदी की रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली को रोकने की कोशिश के दौरान वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर को रेत से भरे ट्रैक्टर चालक ने बेरहमी से ट्रैक्टर ट्राली के नीचे कुचल दिया, जिसके बाद रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली का चालक वाहन समेत फरार हो गया, सूचना मिलते ही दिमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, वन आरक्षक को अस्पताल लाया गया लेकिन मौत हो गई
सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर एएसपी मुरैना ने कहा कि मृतक वन आरक्षक मुरैना जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकपुर गांव का रहने वाला है. इससे पहले भी मुरैना में वन आरक्षक पर हमला हो चुका है, कई जिलों रेत माफिया वन विभाग की टीम पर हमला कर चुके हैं