MP के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी, भोपाल-इंदौर में सुबह से ही झमाझम का दौर जारी

Weather Forecast

MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में कई जिलों झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में झमाझम बारिश से नर्मदा और बेतवा जैसी बड़ी नदियां उफान पर चल रही है। जबकि बांधों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश में फिलहाल चार सिस्टम एक्टिव नजर आ रहे हैं। जिससे पूरे प्रदेश में बारिश के हालात बने हैं। जबकि आने वाले 24 घंटे तक भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 15 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने एमपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिनमें बैतूल, नर्मदापुरम, सिवनी और छिंदवाड़ा में बिजली के साथ भारी बारिश अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा हरदा, खंडवा, नरसिंहपुर, रायसेन, धार, खरगोन, उज्जैन में मध्यम बारिश होने की संभावना है।

भोपाल-इंदौर में सुबह से बारिश

राजधानी भोपाल और इंदौर में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। जबकि रतलाम, मंदसौर, बुरहानपुर, बालाघाट, डिंडोरी और अनुपपुर में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। इसी तरह अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, जबलपुर और मंडला में बिजली के साथ हल्की आंधी और बारिश के आसार है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ