MP में भारी बारिश की चेतावनी, भोपाल-इंदौर समेत 16 जिलों में अलर्ट जारी, नदी-नाले उफान पर

mp monsoon update

mp monsoon update

MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश कई जिलों में शुक्रवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के 16 से ज्यादा जिलों में अच्छी बारिश होने के चांस हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान बैतूल, रतलाम और नर्मदापुरम जिलों में सबसे ज्यादा बारिश हुई है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में रेन फॉल एक्टिविटी रहेगी। प्रदेश के 16 जिलों में अतिभारी से भारी भारिश का ऑरेज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम, हरदा, खरगौन, बड़वानी, इंदौर, उज्जैन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज एलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा शुक्रवार को राजधानी भोपाल समेत डिंडौरी, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, रायसेन, सीहोर, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, देवास जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज अच्छी बारिश होने की संभावना है।

एमपी में चार सिस्टम एक्टिव

मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश में इस वक्त चार वेदर सिस्टम एक्टिव हैं। एक ट्रफ लाइन राजस्थान के कोटा से होते हुए सिवनी, रायसेन से होते हुए गुजर रही है। इसी तरह बंगाल की खाड़ी में पोस्ट सिस्टम एक्टिव हैं। जिसका भी मध्य प्रदेश में असर हो रहा है। इसके अलावा पूर्वी और पश्चिम की तरफ से आ रही हवाएं भी आपस में टकरा रही हैं, जिससे प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है।

17 प्रतिशत से ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक अब तक मध्य प्रदेश में 17 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। जो औसत से कही ज्यादा है। लगातार बारिश से मध्य प्रदेश के 24 जिलों में बाढ़ के हालात भी बन रहे हैं। जबकि प्रदेश के अधिकतर नदी नाले उफान पर चल रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ