Mohan Government Strict On Corruption: मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचारियों पर मोहन यादव सरकार सख्त नजर आ रही है। प्रदेश में लोकायुक्त पुलिस ने पहली बार रिश्वतखोरी की शिकायतों के लिए टेलीफोन और मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर मिलने वाली शिकायतों को सुनने और उचित मार्गदर्शन देने के लिए एक विशेष टीम भी बनाई गई है। सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
लोकायुक्त पुलिस ने जारी किए नंबर
ऐसा पहली बार है, जब मप्र लोकायुक्त पुलिस ने भी अपने नंबर इस तरह से सार्वजनिक किए हैं। डीजी लोकायुक्त जयदीप प्रसाद ने जानकारी दी है कि रिश्वत मांगने वालों की सूचना अब 0755-2540889 और 9407293446 पर भी दी जा सकती है।
सरकारी दफ्तरों में लगे पेम्पलेट
हर बड़े सरकारी दफ्तर के बाहर लोकायुक्त पुलिस द्वारा पेम्पलेट लगाए जा रहे हैं, जिसमें रिश्वतखोरी की शिकायत के लिए इन नंबरों का प्रचार किया जा रहा है। पेम्पलेट में स्पष्ट किया गया है कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
डेढ़ महीने में 72 ट्रैप कार्रवाई
मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने पिछले डेढ़ महीने में लगभग 72 ट्रैप कार्रवाई की हैं, जो पहले एक पूरे साल में इतनी होती थीं। यह पहली बार है जब एक ही दिन में चार अलग-अलग ट्रैप की कार्रवाई की गई हो। 25 नवंबर 2024 को सागर, झाबुआ, बुरहानपुर और मुरैना जिलों में चार कर्मचारियों को ट्रैप किया गया।
ये भी पढ़ें- लंदन में हुआ ‘इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन मध्य प्रदेश’; CM मोहन यादव ने उद्योगपतियों को किया निवेश के लिए इंवाइट
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
15 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
17 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
19 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
20 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
22 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines