हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की फिसली जुबान, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को ही बता दिया मुर्दाबाद   

MP News: अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले मप्र के कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अपने ही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को मुर्दाबाद बोल दिया। हालांकि यह बयान गलती से दे दिया। जानिए क्या है पूरा मामला? पढ़िए मप्र से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट।

विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय हर मामलों में बयान देने के मामले में मुखर माने जाते हैं। इस बार वह फिर विवादित बयान की वजह से चर्चा में हैं। हालांकि वह ऐसा बयान देना नहीं चाहते थे। गलती से उन्होंने ऐसा बयान दिया। सहयोगी के बताने पर मंत्री ने बाद बयान सही भी किया। शनिवार को एक प्रेस वार्ता में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भाजपा के अनुशासन की बात कर रहे थे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा ‘कार्यकर्ता कल तक वीडी शर्मा जिंदाबाद, बोल रहे थे। अब हेमंत खंडेलवाल मुर्दाबाद बोल रहे हैं। ये डिसिप्लिन हमने कहीं नहीं देखा।’

बाद में डिलीट करने को कहा

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को मुर्दाबाद कहने पर साइड में बैठे विधायक मधु वर्मा ने तुरंत कैलाश विजयवर्गीय को टोका। इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय ने गलती सुधारी, इस बीच मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हंसते हुए पत्रकारों को धमकाते हुए कहा- “इसको डिलीट कर देना, नहीं तो मैं ठीक कर दूंगा।”

किस आयोजन में दिया बयान

दरअसल, प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल 7 जुलाई को इंदौर आने वाले हैं। इसके लिए शनिवार को भाजपा ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया था। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार,सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला, विधायक मालिनी गौड, विधायक महेंद्र हार्डीया, विधायक मधु वर्मा शामिल रहे।

विज्ञापन

क्या था पूरा बयान?

कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए नेताओं का जिक्र करते हुए मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि “बीजेपी से कुछ कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता जुड़े हैं। सब कार्यक्रम खत्म होने के बाद हम सब बैठे थे। तभी उन्होंने कहा कि हम तो कभी कांग्रेस में सोच भी नहीं सकते कि कोई पर्ची आएगी, खुल जाएगी, कोई जिंदाबाद-मुर्दाबाद नहीं होगा। कार्यकर्ता कल तक वीडी शर्मा जिंदाबाद, बोल रहे थे। अब हेमंत खंडेलवाल मुर्दाबाद बोल रहे हैं।

 

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola