MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राज्य में इन दिनों मौसम दोहरा वार कर रहा है। एक ओर जहां राज्य के कुछ जिलों में बढ़ते तापमान ने लोगों को परेशान कर रखा है, वहीं कुछ जिलों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ शहर ऐसे हैं जहां दिन में गर्मी और रात में ठंड लगती है। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में यह शुष्कता आने वाले 4 से 5 दिनों तक बनी रहने वाली है।
इन शहरों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत राज्य के 14 शहरों का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा है। हालांकि रात में इन शहरों का तापमान 17 डिग्री तक पहुंच जाता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 2 दिन बाद तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कुछ जिलों में कोहरा छाए रहने का अलर्ट भी जारी किया है। विभाग ने बताया कि ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां, नीमच में सुबह के समय कोहरा देखने को मिलेगा। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम रहेगी।
यह भी पढ़ें: ‘शव के कर दो 2 टुकड़े…’, पिता के अंतिम संस्कार को लेकर भाइयों के बीच छिड़ी लड़ाई
8 फरवरी बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, कई जिलों में कोहरा छाया रहने वाला है। वहीं, प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क है और मौसम में यह शुष्कता आने वाले चार से पांच दिनों तक बनी रहने वाली है। इसके साथ ही, मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 8 फरवरी को राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की पूरी संभावनाएं हैं। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रदेश के कई हिस्सों में महीने के पहले हफ्ते में बादल छाए रहेंगे। वहीं, 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने की भी संभावना है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 hr ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines