प्रिंसिपल अकेले में बुलाते, गंदी हरकत करते, जबलपुर में टीचर संग एकजुट हुईं छात्राएं

Jabalpur Crime News: मध्यप्रदेश के जबलपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल फीमेल टीचर से फिजिकल रिलेशन बनाने की डिमांड कर रहा है। मामले में बच्चों और टीचर ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दी है।

Jabalpur Crime News

Jabalpur Crime News

MP Crime News: मध्यप्रदेश के जबलपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरगी नगर में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राएं और टीचर करीब 40 किमी. दूर एसपी ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल पर संगीन आरोप लगाए। एसपी को दी शिकायत में बच्चों और टीचर ने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल किशन राय खेड़े उनकी जाॅइनिंग के बाद से ही फिजिकल रिलेशन बनाने की डिमांड कर रहे हैं।

एसपी को दी लिखित शिकायत में टीचर और छात्रों ने कहा कि प्रिंसिपल की गंदी हरकतों से वह परेशान हैं। टीचर ने कहा कि इससे पहले भी उनके खिलाफ शिकायत की गई थी जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई थी और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था। पीड़ित महिला टीचर ने बताया कि उन्हें हर नए सत्र में जाॅइनिंग के लिए प्रिंसिपल का अनुमोदन लेना पड़ता है और इसीलिए प्रिंसिपल किशन राय खेड़े शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड करते है।

अकेले मिलने बुलाते हैं प्रिंसिपल

12वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा ने कहा कि उसने स्कूल में प्राइवेट एडमिशन लिया है और स्कूल में बैठकर पढ़ाई करने के लिए जब उसने प्रिंसिपल से अनुमति मांगी तो वे अकेले मिलने को कह रहे थे। जबलपुर एसपी ऑफिस पहुंचे शिक्षक और छात्र-छात्राओं के साथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा भी पहुंचे।

शिक्षा विभाग करें कार्रवाई

स्कूल टीचर और छात्रों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करें और दोषी प्रिंसिपल के खिलाफ शिक्षा विभाग भी कार्रवाई करें। छात्रा और टीचर की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। वहीं मामले में एडिशनल एसपी सोनाली दुबे ने कहा कि प्रिंसिपल के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ