ज्योतिरादित्य सिंधिया का FB पेज हैक, बदमाशों ने शेयर किए अश्लील फोटो-वीडियो, पुलिस-साइबर सेल में हड़कंप मचा
Edited By News24 हिंदी

Minister Jyotiraditya Scindia
Edited By News24 हिंदी

Minister Jyotiraditya Scindia
मध्य प्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता और मोदी कैबिनेट में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का फेसबुक फॉलोअर पेज हैक करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने उनके अकाउंट को हैक करके उस पर अश्लील फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिंधिया के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है। हालांकि एक्सपर्ट्स की टीम ने एक घंटे के अंदर पेज रिकवर करके उससे अश्लील फोटो-वीडियो हटा दिए।
केंद्रीय मंत्री नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का सोशल मीडिया अकाउंट पहली बार हैक नहीं हुआ है। इससे पहले भी उनके साथ ऐसी घटना हो चुकी है। सिंधिया का फेसबुक पेज मंत्री बनने के बाद हैक हुआ था, तब आरोपियों ने कांग्रेस के समय के पुराने वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिए थे। इसके बाद हड़कंप मच गया था। हालांकि, बड़ी मशक्कत के बाद अकाउंट को रिकवर कर लिया गया था।
यह भी पढ़ें: ‘घमंडिया’ गठबंधन सनातन को खत्म करना चाहता है… MP में पीएम मोदी का I.N.D.I.A पर वार, कांग्रेस ने किया पलटवार
सिंधिया के अकाउंट को हैक करने के मामले में भाजपा नेता अमर कुटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने अकाउंट के स्क्रीन शॉट भी दिए हैं। शिकायत के बाद ग्वालियर क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने केस दर्ज किया है। हालांकि एक घंटे की मशक्कत के बाद एक्सपर्ट्स ने पेज रिकवर करके उससे अश्लील पोस्ट हटा दी है।
यह भी पढ़ें: Jawan का जुड़वां भाई Haiwan; चौक-चौराहों पर लगे कमलनाथ के पोस्टर, QR कोड से खुलती है ये फाइल
मध्य प्रदेश ही नहीं, देश में लगातार साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं। सिंधिया से पहले भी कई नेताओं और अफसरों के साथ इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं। भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ इस तरह का मामला सामने आया था। दोनों ही नेताओं के पास वीडियो कॉल आई थी। इस संबंध में उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: