MP Global Investors Summit: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) की शुरुआत में अब बस एक दिन ही बचा है। इस समिट के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय दौरे के लिए आज भोपाल आएंगे। अपने इस दौरे के दौरान ही पीएम मोदी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ करेंगे। लेकिन इससे पहले पीएम मोदी छतरपुर में बागशेवर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही अल्ट्रा-मॉडर्न कैंसर अस्पताल का शिलान्यास भी करेंगे।
शुभारंभ से पहले पीएम के काम
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर दिल्ली से खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दोपहर 2:30 बजे रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे वह भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां एयरपोर्ट से लालघाटी, VIP रोड होते हुए राजभवन पहुंचेंगे। इसके बाद पीएम मोदी शाम को 6 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी सांसदों और विधायकों का मार्गदर्शन करते हुए उनके साथ सत्ता व संगठन पर चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़ें: MP GIS: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का CM Mohan Yadav लेंगे जायजा
वहीं, अगली सुबह सोमवार को 10 बजे पीएम नरेंद्र मोदी भोपाल के इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय में आयोजित 2 दिवसीय ग्लोबस इन्वेस्ट समिट का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह दोपहर को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
GIS को लेकर राजधानी भोपाल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। राजधानी जगमग रोशनी से जगमगा उठी है। 3 दिनों तक राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। इसलिए प्लान देखकर ही लोग घर से निकले तो अच्छा होगा। क्योंकि एयरपोर्ट से लेकर मानव संग्रहालय तक की सड़कें चकाचक भरी हुई रहेंगी। इस थ्री लेयर का सुरक्षा प्लान बनाया गया है, जिसका कंट्रोल रूम मानव संग्रहालय में बनेगा। राजधानी और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा 6500 पुलिसकर्मी संभालेंगे। SPG की 50 सदस्यीय टीम द्वारा पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था को परखा जा रहा है। इस समिट में देश-विदेश के बड़े-बड़े उद्योगपति और निवेशक आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
38 mins agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
16 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
17 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
20 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
21 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
22 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines