MP Global Investor Summit 2025: मध्य प्रदेश के ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS) को लेकर काफी बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा GIS की हर एक तैयारी पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। इसी के तहत GIS 2025 में आने वाले देशी-विदेशी मेहमानों के तोहफे का भी खास ध्यान रखा गया है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के मेहमानों को राज्य सरकार की तरफ से मोहक मुस्कान वाली इंडियन मोनालिसा की प्रतिमा तोहफे में दी जाएगी।
यह प्रतिमा 10वीं सदी में विदिशा के पास ग्यारसपुर से मिली थी। राज्य सरकार की ओर से समिट आने वाले 70 मेहमानों को भेंट की जाएगी। 15 सदस्यों की टीम 70 प्रतिकृतियों के निर्माण के काम में लगी हुई है।
क्या है सुरक्षा व्यवस्था?
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री समेत देश-विदेश के उद्योगपतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़कों पर पुलिस को उतारा जाएगा। इसके लिए जोन 2 के बाद अब जोन 1 के थाना हबीबगंज में गुंडा बदमाशों की चेकिंग और धरपकड़ शुरू हो गई है। हबीबगंज पुलिस ने क्षेत्र में आने वाली 12 नंबर मल्टी में दबिश दी। इतना ही नहीं, मल्टी में तो पुलिस बदमाशों के घर भी पहुंची।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव ने किया उद्योग हस्तियों संग संवाद; Global Investor Summit में आने का दिया न्योता
GIS में ये भी होगा
भोपाल में होने वाले GIS में एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड, संबद्ध दुग्ध संघों और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के बीच सेंटर कोलैबोरेशन एग्रीमेंट होगा। मध्य प्रदेश दुग्ध संघ और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के बीच सहकारिता अनुबंध होगा। इसको लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों की आय दोगुनी करने और बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
13 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines