हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

MP Global Investor Summit को लेकर तैयारियां तेज; उद्योगपति को कराया जाएगा होमस्टे

MP Global Investor Summit Update: मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर फैसला किया है। इसके तहत GIS से पहले गांधीनगर से लेकर रंग महल तक के सभी भिखारियों को हटाया जाएंगा।

विज्ञापन

MP Global Investor Summit Update: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार इन दिनों ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS) को लेकर तैयारियां कर रही है। इसके लिए प्रदेश के सभी विभाग युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। इसी के तहत GIS से पहले गांधीनगर से लेकर रंग महल तक के बीच आने वाले सभी भिखारी हटाए जाएंगे। इन भिखारियों को हटाने के लिए टीमों का निरीक्षण शुरू हो गया है। भीख लेनदेन को लेकर भोपाल के एमपी नगर थाने में पहला और टीटी नगर थाने में दूसरा मामला दर्ज किया जा चुका है। राज्य सरकार द्वारा भीख देने और लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

उद्योगपति को कराया जाएगा होमस्टे

इस बार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 25 हजार से अधिक उद्योगपति शामिल होंगे, जिनके लिए राज्य सरकार द्वारा होमस्टे की तैयारी की जा रही है। भोपाल कलेक्टर ने शहरवासियों से आवेदन मांगे हैं। 18 उद्योगपतियों को लोगों के घर में ठहराया जाएगा। बता दें कि इंदौर की तर्ज पर भोपाल में भी विदेशी उद्योगपति रुकेंगे। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर भोपाल के सभी होटल और रिसॉर्ट बुक कर लिए गए हैं। भोपाल में 23, 24 और 25 फरवरी के दिन होटल और रिसॉर्ट में नो रूम की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Shivraj Singh Chauhan का बेटे की शादी पर भावुक पोस्ट, लिखा-बहु नहीं बेटी है रिद्धि

एयरपोर्ट पर पार्किंग की व्यवस्था

इसके अलावा, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले राजा भोज एयरपोर्ट इंटरनेशनल हो जाएगा। एयरपोर्ट को 4 दिन तक इंटरनेशनल फ्लाइट के लैंडिंग की अनुमति मिलेगी। ई-गेट पर जांच होगी, साथ ही कस्टम का अमला भी तैनात रहेगा। एयरपोर्ट पर ई-गेट बनने के बाद यात्रियों का परीक्षण किया जाएगा। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में शामिल होने के लिए विदेश से प्राइवेट जेट से निवेशक आएंगे। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी रनवे पर एडिशनल पार्किंग की व्यवस्था कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें