CM Mohan Yadav Will Review GIS Preparations Today: सोमवार से शुरू होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को फाइनल टच देने से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव समिट स्थल और अन्य उद्योगपतियों, निवेशकों के रुकने वाले स्थानों का दौरा करेंगे। मुख्य सचिव अनुराग जैन की मौजूदगी में मुख्यमंत्री यादव यहां की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के समिट के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के चलते सुरक्षा प्रबंधन पर भी खास फोकस किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव सबसे पहले कुशाभाऊ ठाकरे सभागार पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी कल शाम बीजेपी सांसदों, विधायकों और अन्य पदाधिकारियों के साथ बातचीत करने वाले हैं।
इसके बाद सीएम GIS की तैयारियों का निरीक्षण करने दोपहर 12:30 बजे मानव संग्रहालय (Anthropological Museum) जाएंगे। यहां जीआईएस के लिए बनाए गए पवेलियन, ऑडिटोरियम, विभागीय सेक्टर सम्मेलन स्थल समेत अन्य कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश देंगे। आज ही शाम 6:50 बजे सीएम यादव सदर मंजिल में GIS की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। यहां देश-विदेश से आने वाले निवेशकों के रुकने और बैठक की व्यवस्था की गई है।
सीएम का दिनभर का शेड्यूल
मुख्यमंत्री 210 नवयुक्त सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों के आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सीएम मोहन यादव कुशाभाऊ ठाकरे हॉल जाकर जीआईएस की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।
दोपहर- मानव संग्रहालय का दौरा करेंगे।
दोपहर 2:15 से शाम 5:00 बजे तक- मुख्यमंत्री विभिन्न व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे।
शाम 7:00 बजे- वह सदर मंजिल पहुंचकर GIS तैयारियों का अंतिम निरीक्षण करेंगे।
अमृतस्य मध्य प्रदेश की प्रस्तुति की तैयारियां
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) में निवेशकों, उद्योगपतियों और गेस्ट को प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत और समृद्ध संस्कृति का अनुभव कराने के लिए विशेष रूप से संयोजित ‘अमृतस्य मध्यप्रदेश’ नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। इसकी तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं। इसके साथ ही आयोजन स्थल इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय में प्रदेश के पारंपरिक और स्थानीय लोकनृत्य, मटकी नृत्य, करमा जनजातीय नृत्य आदि की प्रस्तुति एक विशेष आकर्षण होगी। 23 फरवरी को ताज लेक फ्रंट होटल में शाम 6:30 बजे से बांसुरी, सरोद, सारंगी और जुगलबंदी जैसी संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।
लोक कला दलों की होगी प्रस्तुति
समिट के पहले दिन 24 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय (Indira Gandhi International Museum of Man) में सुबह 8 बजे से स्थानीय संस्कृति को प्रदर्शित करते लोक कला दलों की प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। इसी दिन ओडीओपी मंच और मध्य प्रदेश पेवेलियन में प्रदेश की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। शाम को गाला डिनर के दौरान लोकांचल नृत्य बधाई, मटकी, जनजातीय नृत्य करमा के साथ विशेष ‘अमृत्य मध्यप्रदेश’ नृत्य नाटिका का प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन स्थल पर अलग-अलग मंचों पर लोकगीत, जनजातीय संगीत और पारंपरिक लोक नृत्य का मंचन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- MP Global Investors Summit 2025: निवेश के मामले में मध्य प्रदेश सबसे आगे, बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 hr agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
17 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
18 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
21 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
22 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
23 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines