MP GIS 2025: रूस के उल्यानोस्क के गवर्नर के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साइन किया MOU

Global Investors Summit: मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में करोड़ों का निवेश आ रहा है। इस बीच रूस के उल्यानोस्क के गवर्नर ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की और एमपी सरकार और रूस के उल्यानोस्क के गवर्नर के बीच एमओयू पर साइन किए गए।

GIS4InvestInMP

GIS4InvestInMP

Global Investors Summit: मध्य प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। भोपाल में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में करोड़ों का निवेश आ रहा है। इस बीच रूस के उल्यानोस्क के गवर्नर ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार और रूस के उल्यानोस्क के गवर्नर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। प्रदेश के मुखिया मोहन यादव की सरकार प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और ज्यादा विकसित करने की योजना पर काम कर रही है।

विज्ञापन

इसके तहत भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में इस पर मंथन किया गया। इसी कड़ी में सीएम मोहन से रूस के उल्यानोस्क के गवर्नर अलेक्सी रुस्किख ने मुलाकात की। इस दौरान उल्यानोस्क और मध्य प्रदेश सरकार के बीच एक MoU पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश सीएमओ के एक्स अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर लिखा गया कि रूस के उल्यानोस्क के गवर्नर ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025, भोपाल में आपसी सहयोग के लिए रूस के उल्यानोस्क के गवर्नर और मप्र सरकार के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन

इसके अलावा एमपी के भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में कहा कि कृषि के क्षेत्र में मध्य प्रदेश अग्रणी राज्य है। यहां ऑर्गेनिक फार्मिंग में काफी संभावनाएं है। उन्होंने इन्वेस्टर्स से बातचीत करते हुए देश की हृदयस्थली में इन्वेस्ट करने और विकसित भारत की अद्वितीय यात्रा में सहभागी बनने की बात कही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ