MP Exit Polls 2023 Union Minister Prahlad Patel reaction: आज तेलंगाना समेत पांच राज्यों में चुनाव संपन्न हो गए हैं। गुरुवार को तेलंगाना में वोटिंग की गई। वहीं, मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी चुनाव हो चुके हैं। इसी के साथ गुरुवार शाम से ही सभी राज्यों के एग्जिट पोल आने शुरू हुए। News24-TodaysChanakya एग्जिट पोल के अनुसार तेलंगाना में सबसे अधिक 49 फीसदी एससी वोटरों ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। इसके साथ ही राजस्थान में भी कांग्रेस बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है। वहीं, एग्जिट पोल के अनुसार, मध्य प्रदेश में बीजेपी कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीत सकती है। एग्जिट पोल के सामने आने के बाद नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि मैं मध्य प्रदेश में 2003 जैसा परिवर्तन देख रहा हूं। उस समय हम विपक्ष में थे और अब हम सत्तारूढ़ सरकार हैं। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के नजीते के लिए कार्यकर्ता 3 दिसंबर तक इंतजार करें।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
ये भी पढ़ें: Exit Polls पर BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान, बोलीं- हम सभी राज्यों में सरकार बना रहे हैं
बीजेपी सभी राज्यों में सरकार बना रही
वहीं, बीजेपी सांसद साधवी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि बीजेपी सभी राज्यों में सरकार बना रही है। संघर्ष स्पष्ट है। लोगों ने बीजेपी के काम के लिए वोट दिया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी एग्जिट पोल के नजीते सामने आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लोगों से एग्जिट के नतीजे पर ध्यान न देने की अपील की है।
बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को हुए थे। अब मतदान के बाद गुरुवार को एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए। इन नतीजों में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है। हालांकि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एग्जिट पोल के परिणामों पर ध्यान न देने की अपील की है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
4 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines