---विज्ञापन---

Exit Polls पर BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान, बोलीं- हम सभी राज्यों में सरकार बना रहे हैं

MP Exit Polls 2023: एग्जिट पोल के नतीजे मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर का संकेत दे रहे हैं। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सभी राज्यों में बीजेपी की सरकार बनने की दावा किया है।

---खबर नीचे जारी है---

MP Exit Polls 2023: एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। न्यूज 24 टुडेज चाणक्या ने एमपी में कांग्रेस को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया है तो वहीं, एबीपी सी वोटर ने कांग्रेस के पक्ष में नतीजे आने की संभावना जताई है। इन एग्जिट पोल पर सभी नेताओं की प्रतिक्रियाएं आने शुरू हो गए हैं। भाजपा के दिग्गज और फायरब्रांड नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दावा किया है कि हम सभी राज्यों सरकार बना रहे हैं।

Exit Polls पर क्या बोलीं प्रज्ञा ठाकुर

न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) से बात करते हुए कहा, ”बीजेपी सभी राज्यों में सरकार बना रही है। जनता ने अपना मत स्पष्ट किया है। केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक ने काम किया है। लोगों ने काम देखा है और जनता ने बीजेपी के काम के लिए वोट किया है।”

---खबर नीचे जारी है---

क्या कहते हैं एग्जिट पोल

NEWS24 TODAY’S CHANAKYA के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को करीब 151 सीटें मिलने की संभावना है तो वहीं कांग्रेस को करीब 74 सीटें मिलने का संकेत है। दूसरी ओर,  ABP C-VOTER के एग्जिट पोल में कांग्रेस को ज्यादा सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। एबीपी सी-वोटर के मुताबिक, मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 113-137 सीटें और भाजपा को 88-112 सीटें मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः MP Assembly Election 2023: एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले कमलनाथ,’देश विजन से चलता है टेलीविजन से नहीं’

---खबर नीचे जारी है---

3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को सभी 230 सीटों के लिए मतदान हुए थे। इसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। ऐसे में अब सभी की नजरें असली नतीजों पर  है। मध्य प्रदेश के अलावा, छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना जैसे राज्यों भी विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं। इन सभी राज्यों के भी चुनाव नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 30, 2023 10:42 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola