MP Election : 'श्राद्ध' वाली पोस्ट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस पर पलटवार, कहा - हार देखकर बौखला रही है...

SCINDIA

Jyotiraditya Scindia On MP Congress

Jyotiraditya Scindia On MP Congress :  5 राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किए जाने के बाद मध्य प्रदेश की सियासत गरमाती जा रही है। कथित तौर पर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को टिकट दिए जाने को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था, मामा का श्राद्ध…श्राद्ध में बीजेपी ने दिया शिवराज मामा को टिकट।

ज्योतिरादित्य सिंधिया का पलटवार

इस ट्वीट पर चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने कांग्रेस के इस ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नाराजगी व्यक्त की थी। अब इस मामले में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस की राजनीति को भ्रष्ट बताते हुए कहा, विधानसभा चुनाव में अपनी हार को देखकर कांग्रेस पार्टी घबरा गई है और राजनीति में जानकारी, भाषा और सम्मान को भूल गई है, कांग्रेस रोज एक नए निचले स्तर पर गिर रही है। आगे सिंधिया ने लिखा कि यदि आप श्राद्ध मनाना चाहते हैं तो अपने सिद्धान्तों के अनुसार मनाएं, कांग्रेस ने भ्रष्ट और अहंकारी राजनीति का जो रास्ता अपनाया है, वह उसे उसके अस्तित्व के अंत तक ले जाएगा

उधर कांग्रेस ने ट्वीट से इंकार करते हुए कहा कि यह ट्वीट हमने नहीं किया।

चुनाव की तैयारी हुई तेज

वहीं चुनाव की तैयारी तेज हो चुकी हैं, मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने निर्वाचन सदन में राजनीतिक दलों के साथ बैठक के दौरान आदर्श आचार संहिता के बारे में देते हुए कहा कि राज्य में पोलिंग स्टेशन की कुल संख्या 64 हजार 523 है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन के लिए प्रत्येक प्रत्याशी अधिकतम 4 फॉर्म भर सकेंगे, जिसके लिए उन्हें 10,000 रुपए नामांकन शुल्क के तौर पर देने होंगे। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशियों को 5,000 रुपए शुल्क देना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ