MP Election 2023: वोटर्स को मुफ्त मिलेगा जलेबी और पोहा, दिखाना होगा स्याही का निशान

MP Election 2023: इंदौर के दुकानदारों ने आगामी विधानसभा चुनावों में वोट डालने वाले लोगों को पोहा और जलेबी सहित मुफ्त स्नैक्स देने का फैसला किया है।

MP Election 2023: Early Voters indore to get free Jalebi and Poha by showing ink mark

MP Election 2023: Early Voters indore to get free Jalebi and Poha by showing ink mark

MP Election 2023: पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होंगे। जबकि नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। इस बीच मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के जाने-माने फूड हब ’56 दुकान’ में स्थित दुकानों के मालिकों ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में वोट डालने वाले लोगों को पोहा और जलेबी सहित मुफ्त स्नैक्स देने का फैसला किया है। उनका कहना है कि इसका उद्देश्य मतदाताओं को बढ़ावा देना है। दुकानदारों ने घोषणा की है कि जो कोई भी मतदान के शुरुआती घंटों में वोट डालेगा, उसे उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने के बाद मुफ्त पोहा और जलेबी मिलेगी।

विज्ञापन

17 नवंबर को सुबह 9 बजे तक रहेगा ऑफर

इस बारे में पीटीआई से बात करते हुए 56 दुकान ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने शनिवार को कहा- “जहां तक स्वच्छता की बात है तो इंदौर देश में शीर्ष स्थान पर है। हम चाहते हैं कि हमारा शहर मतदान के मामले में भी शीर्ष पर रहे।” इसके लिए हमने वोट डालने वालों को मुफ्त पोहा और जलेबी देने का फैसला किया है।” शर्मा ने कहा- “यह ऑफर मतदान के दिन 17 नवंबर को सुबह 9 बजे तक ही रहेगा। इसके बाद पूरे दिन प्रत्येक मतदाता को पोहा-जलेबी के बिल पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।”

विज्ञापन

बता दें कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने 56 दुकान को ‘क्लीन स्ट्रीट फूड हब’ का दर्जा दिया है। यहां के आउटलेट निर्धारित मानदंडों को पूरा करते हैं। उल्लेखनीय है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में इंदौर के शहरी क्षेत्र की 5 सीटों पर कुल 14.72 लाख मतदाता थे। इस दौरान 67 फीसदी मतदान हुआ था। अभी की बात करें तो शहर की पांचों विधानसभा सीटों पर कुल 15.55 लाख मतदाता रजिस्टर्ड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ