Deputy Chief Minister Rajendra Shukla: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल विंध्य अंचल के लिए एक आशा का केंद्र है, जहां गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीज आते हैं। यहां पोस्टेड फिजिशियन द्वारा पूरी लगन के साथ उनका इलाज भी किया जा रहा है।
यह अस्पताल दिल से संबंधी चिकित्सा के लिए प्रदेश में अपना स्थान बना रहा है। अस्पताल में दिल की बीमारियों से संबंधित मेडिकल इक्विपमेंट की पूर्ति के लिए प्राथमिकता से प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल में बिस्तरों की बढ़ोतरी के लिए भी प्रावधान किए जा रहे हैं।
गंभीर बीमारियों के इलाज में बरतें अधिक सावधानी
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रीवा के चिकित्सकों को निर्देश दिए हैं कि गंभीर बीमारियों के इलाज में और अधिक तत्परता बरती जाए। उन्होंने कहा कि इलाज के लिए चिकित्सकीय उपकरणों की अगर कमी हो रही हो तो उसकी भी जानकारी दें, ताकि उनकी प्राथमिकता से पूर्ति कराई जा सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि डीन मेडिकल कॉलेज से अन्य चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। नगर निगम रीवा के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. सुनील अग्रवाल, अधीक्षक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल डॉ.अक्षय श्रीवास्तव, अधीक्षक संजय गांधी अस्पताल डॉ.राहुल मिश्रा सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
कार्यों का किया निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जिला चिकित्सालय रीवा में 13 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन अलग-अलग कार्यों का निरीक्षण किया तथा गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. संजीव शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ. एमएल गुप्ता सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
23 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines