---विज्ञापन---

कांग्रेस विधायक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, बोले- ये मुझे फंसाने की साजिश; BJP ने कसा तंज

MP Congress MLA Viral Video: कांग्रेस विधायक का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में विधायक एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद विधायक ने कहा कि ये उन्हें फंसाने की साजिश है, जबकि भाजपा ने कांग्रेस विधायक और उनकी पार्टी पर निशाना साधा […]

---विज्ञापन---

MP Congress MLA Viral Video: कांग्रेस विधायक का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में विधायक एक लड़के के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद विधायक ने कहा कि ये उन्हें फंसाने की साजिश है, जबकि भाजपा ने कांग्रेस विधायक और उनकी पार्टी पर निशाना साधा है। मामला मध्य प्रदेश के डबरा विधायक सुरेश राजे से जुड़ा है।

वायरल वीडियो सुरेश राजे का है। विधायक एक अन्य युवक के साथ होटल में आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। फिलहाल, विधायक ने वीडियो को फर्जी बताते हुए साइबर सेल में इसकी शिकायत करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों से मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है, ये वीडियो उसी साजिश का हिस्सा है।

---विज्ञापन---

वीडियो में क्या है? 

वीडियो में विधायक सुरेश राजे अपने एक परिचित के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। वीडियो में युवक कहता है कि आप (सुरेश राजे) मुझे अपना बना लीजिए। इसके बाद युवक विधायक से उनकी उम्र भी पूछता है। फिलहाल, वीडियो कब का है, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं है।

कौन हैं सुरेश राजे?

सुरेश राजे ने 2020 में डबरा में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी को हराया था। इससे पहले सुरेश राजे भाजपा में थे, लेकिन जब इमरती देवी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं तो सुरेश राजे ने भाजपा का दामन छोड़ दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए। सुरेश राजे भाजपा में रहते हुए दो बार पालिका चुनाव और विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

---विज्ञापन---

वीडियो को लेकर भाजपा ने साधा निशाना

उधर, सुरेश राजे के वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा ने उन पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि इस संबंध में कांग्रेस को जवाब देना चाहिए, क्या यही उनके संस्कार हैं?

---विज्ञापन---
First published on: Aug 25, 2023 06:51 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola