MP Politics: मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस 2023 में सत्ता वापसी के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। ऐसे में प्रदेश में सियासत तेज हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने एक बड़ा बयान दिया है। जिससे प्रदेश का सियासी पारा गर्माता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के चेहरे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
फिलहाल अभी तय नहीं
मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, जब यह सवाल पूर्व पीसीसी चीफ अरुण यादव से किया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ‘ चुनाव के लिए फिलहाल अभी कोई चेहरा तय नहीं हुआ है। इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा’ उनका यह बयान कांग्रेस के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
और पढ़िए – संजय राउत ने किरीट सोमैया और नारायण राणे को बताया BJP के ‘पोपटलाल’, कहा- इन्हें कोर्ट में घसीटूंगा
कमलनाथ लेते हैं 90 प्रतिशत फैसले
वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन को लेकर भी अरुण यादव ने बड़ी बात कही उन्होंने कहा कि ‘संगठन के 90 प्रतिशत फैसले कमलनाथ लेते हैं। संगठन विस्तार को लेकर मुझसे कोई सलाह मशवरा नहीं किया गया। पार्टी की तरफ से मुझे जो जिम्मेदारी दी जाती है मैं उसे पूरा करता हूं।’
MP कांग्रेस के बड़े नेता हैं अरुण यादव
अरुण यादव के यह दोनों बयान प्रदेश की सियासत खास तौर से कांग्रेस के लिहाज से अहम माने जा रहे हैं। क्योंकि यादव प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। जबकि यादव को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। लेकिन जिस तरह से उन्होंने यह बयान दिया है, उसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।
और पढ़िए – वसुंधरा राजे ने कहा- ‘मैं भगवान भरोसे’, CM गहलोत पर किया तीखा वार
चुनाव की तैयारियों में जुटी है कांग्रेस
मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने 9 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खास बात यह है कमलनाथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। ऐसे में उन्हें ही सीएम का चेहरा माना जा रहा है। कांग्रेस ने नए साल में जो पोस्टर लगाए हैं, उनमें भी कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस नेता अरुण यादव के इस बयान से मामला चर्चा में आ गया है।
संबंधित खबरें
दशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 hrs ago'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
1 day agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
2 days agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
2 days ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
8 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
10 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
11 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
16 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
19 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines