MP के सीधी में युवा के ऊपर पेशाब करने का मामला: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पीड़ित आदिवासी के पैर धोए, बोले- 'मैं माफी मांगता हूं'

Madhya Pradesh news, MP urination incident, man urinates on tribal, Shivraj Singh Chouhan, Pravesh Shukla, Dashmesh Rawat

MP Urination Incident: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को उस आदिवासी से मुलाकात की, जिस पर एक शख्स ने पेशाब कर दिया था। शिवराज सिंह चौहान ने सम्मान स्वरूप मजदूर दशमत रावत के पैर धोये।

सीधी जिले में मजदूर पर पेशाब करते कैमरे में कैद हुए आरोपी प्रवेश शुक्ला को मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात गिरफ्तार कर लिया गया था। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद विपक्ष कांग्रेस शिवराज सरकार पर हमलावर थी।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1676820107753066496

मुख्यमंत्री बोलें- किसी के साथ भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री ने घटना के लिए दशमत रावत से माफी मांगी। मजदूर के पैर धोते हुए उनकी तस्वीरें शिवराज सिंह चौहान के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गईं। लिखा गया कि ये वीडियो मैं आपके साथ इसलिए साझा कर रहा हूं कि सब समझ लें कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है तो जनता भगवान है।

ट्वीट में लिखा गया कि किसी के साथ भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य के हर नागरिक का सम्मान मेरा सम्मान है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि मेरे लिए, गरीब भगवान हैं और लोग मेरे लिए भगवान के समान हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोगों की सेवा करना भगवान की पूजा करने के बराबर है। हमारा मानना ​​​​है कि भगवान हर इंसान में रहते हैं। दशमत रावत के साथ हुई अमानवीय घटना से मुझे दुख हुआ… गरीबों के लिए सम्मान और सुरक्षा महत्वपूर्ण है…।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1676826713454686209

दशमत रावत को पौधा लगाने के लिए ले गए स्मार्ट सिटी पार्क

शिवराज सिंह चौहान दशमत रावत को पौधा लगाने के लिए भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में ले गए. मुख्यमंत्री मजदूर के साथ गतिविधि करते दिखे।

मजदूर से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा कि वीडियो देखकर उनका मन बहुत व्यथित और पीड़ा से भर गया है। उन्होंने कहा कि वह भोपाल में पीड़ित और उसके परिवार से मिलेंगे।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1676616772521435137

आरोपी के खिलाफ इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

आरोपी प्रवेश शुक्ला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 294 (अश्लील कृत्य) और 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान) और एससी/एसटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। बता दें कि आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद शिवराज सरकार ने बुधवार को आरोपी के घर के कुछ हिस्सों को बुलडोजर से ढहा दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ